Breaking News

#हरदोई:- यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे#

#हरदोई:- यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे#

#हरदोई: देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई से यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स और प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली के शुभारंभ से पहले क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने जिलाधिकारी अनुनय झा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने हाथ में तिरंगा लेकर स्वयं रैली में प्रतिभाग किया और तिरंगा लहराते हुए रैली को महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के लिए रवाना किया#

#स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली रैली में क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा समेत करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और प्रांतीय रक्षक दल के जवान भी रैली में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। रैली का समापन महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज परिसर में राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों और अतिथियों को जलपान वितरित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया#

#कार्यक्रम में संयोजक के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डीडीओ कमलेश कुमार, महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के प्राचार्य निखिलेश शरण, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी, सीएसएन एकेडमी के के.के. सिंह, एथलेटिक्स कोच पुनीत सिंह सहित खेल विभाग के प्रशिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।स्पोर्ट्स स्टेडियम के फुटबॉल प्रशिक्षक महताब अहमद, एथलेटिक्स कोच आशीष पाल, जिम ट्रेनर अक्षत श्रीवास्तव, बैडमिंटन कोच प्रशांत निगम, लिपिक विनय प्रताप, दिवाकर मिश्रा, छोटे भइया, सूरज तिवारी और सूर्य प्रताप सिंह समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे#

No comments