#हरदोई:- ग्रापए की संडीला तहसील कार्यकारिणी का विस्तार, कछौना में हुआ समारोह#
#हरदोई:- ग्रापए की संडीला तहसील कार्यकारिणी का विस्तार, कछौना में हुआ समारोह#
#हरदोई: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की संडीला तहसील इकाई की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर बुधवार को कछौना विकासखंड मुख्यालय स्थित स्व. आशीष अग्रवाल स्मृति सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष अतुल कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती, मां भारती, देवर्षि नारद तथा संगठन के जनक स्व. बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि अतुल कपूर सहित लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश सिंह ‘आशा’, हरदोई जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ‘बबलू’ और तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी का स्वागत एवं सम्मान किया गया#
#जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ‘बबलू’ ने कछौना के पत्रकारों की टीम को संडीला तहसील कार्यकारिणी में शामिल करते हुए एस.बी. सिंह सेंगर को तहसील प्रभारी (सदस्यता एवं संगठन प्रसार) तथा योगेश त्रिपाठी को तहसील संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की। वहीं भरावन ब्लॉक कमेटी का गठन करते हुए सतेन्द्र यादव ‘शेरा’ को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों का एक मजबूत मंच है। संगठन पत्रकारों के हितों, अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया#
#लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ‘बबलू’ ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों की सक्रियता, अनुशासन और आपसी समन्वय को आवश्यक बताया। तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी ने कहा कि कछौना की टीम के जुड़ने से तहसील संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को मंडल महामंत्री मुकेश सिंह ‘आशा’, लखनऊ मंडल संरक्षक जितेंद्र सिंह ‘बॉबी’ और वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह ने भी संबोधित किया#
#कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने कछौना में लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवमनिका कॉम्प्लेक्स में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं संडीला-कछौना क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे#

No comments