#हरदोई:- हुसैनपुर बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, लोडर क्षतिग्रस्त#
#हरदोई:- हुसैनपुर बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, लोडर क्षतिग्रस्त#
#हरदोई: थाना बघौली क्षेत्र अंतर्गत हुसैनपुर बाजार के निकट शनिवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक को कोई चोट नहीं आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP76 K 2250 का चालक वाहन चलाते समय हुसैनपुर बाजार के निकट अचानक अनियंत्रित हो गया और लोडर संख्या UP30 DT 6493 में टक्कर मार दी#
#टक्कर के चलते लोडर को नुकसान पहुंचा। लोडर चालक रजनीश पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम जलालनगर, थाना पिसावा, जनपद हरदोई सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। सूचना पर बघौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को कस्बा बघौली में रोक लिया और थाने पर खड़ा करवाया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है#
#पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था एवं यातायात संबंधी कोई समस्या नहीं है#

No comments