#हरदोई:- मिर्चा राम स्वीट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए#
#हरदोई:- मिर्चा राम स्वीट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए#
#हरदोई: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को स्थानीय पुलिस बल के साथ शहर स्थित मिर्चा राम स्वीट्स पर औचक निरीक्षण किया। विभागीय टीम के अनुसार, निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई को लेकर कई कमियां मिलीं#
#जांच के दौरान फ्रिज में चूहे होने और कुछ स्थानों पर फफूंद लगी होने की बात सामने आई। इसके अलावा किचन और स्टोर रूम में अस्वच्छता, फर्श पर गंदा पानी और खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिलने की जानकारी विभाग की ओर से दी गई। टीम ने खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक रंगों के इस्तेमाल की भी जांच की#
#मौके से रस मलाई, राजभोग, चमचम, पनीर और खोया के कुल पांच नमूने लिए गए। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी#
#खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण में मिली कमियों को देखते हुए प्रतिष्ठान का कारोबार तत्काल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के निर्धारित मानकों और स्वच्छता संबंधी कमियों को दूर करने के बाद ही प्रतिष्ठान को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी#
#खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा#

No comments