Breaking News

#हरदोई:- बघौली- उमरापुर नहर पुल पर ऑटो और बाइक की टक्कर, चार लोग घायल#


#हरदोई:- बघौली- उमरापुर नहर पुल पर ऑटो और बाइक की टक्कर, चार लोग घायल#

#हरदोई: बघौली- रविवार, 16 अगस्त 2026 को करीब शाम 3 बजे उमरापुर नहर पुल के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पलटने से ऑटो में सवार तीन यात्रियों समेत मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया#

#जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर की ओर से ऑटो नंबर UP 30 AT 7347 चालक नईम पुत्र खलील, निवासी बघौली चौराहा, थाना बघौली, सवारियों को लेकर बघौली कस्बे की ओर आ रहा था। इसी दौरान ग्राम भीठादान की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल नंबर UP 14 FZ 3415 को चला रहे संदीप कुमार पुत्र सूरज बली, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी बरखेरवा, थाना बघौली, के साथ उमरापुर नहर पुल पर सड़क पार करते समय टक्कर हो गई#

#टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो मौके पर ही पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार कलावती पत्नी स्वर्गीय कालिका, उम्र करीब 55 वर्ष, सार्थक राठौर पुत्र अनूप, उम्र करीब 12 वर्ष तथा शिप्रा पुत्री मनोज, उम्र करीब 16 वर्ष, सभी निवासी बघौली कस्बा, घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल चालक संदीप कुमार को भी चोटें आईं#

#घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों से उपचार के लिए भेजा गया। सूचना के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है#

#पुलिस द्वारा घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है#

No comments