#हरदोई:- सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन ने बताया कि आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत हरदोई जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है
#हरदोई:- सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन ने बताया कि आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत हरदोई जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है#
#उन्होंने बताया कि मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार (सरदार नगर, शाहाबाद) द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 kg दूषित मिठाइयों (अनुमानित मूल्य ₹30,000) को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला: सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का 1 नमूना लिया गया#
#उन्होंने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। साथ ही इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी#



No comments