#हरदोई:- हरियावां- एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, पति समेत तीन पर केस#
#हरदोई:- हरियावां- एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, पति समेत तीन पर केस#
#हरदोई: हरियावां- थाना क्षेत्र के पुरैला निवासी सविता पत्नी पिन्टू ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पिन्टू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम फुकहा, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति के दो पुत्र आदर्श (3 वर्ष) और आरुष (1 वर्ष) हैं#
#पीड़िता का आरोप है कि उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन पति और ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए तथा अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति सोनीपत, हरियाणा में मजदूरी करता है और ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके से मिला दहेज का सामान बेच दिया#
#सविता का आरोप है कि विरोध करने पर करीब पांच माह पूर्व पति पिन्टू, सास कमलेच्छा और ननद पिंकी ने उसके साथ मारपीट की और उसे बच्चों समेत मायके छोड़ गए। तब से वह अपने पिता के घर पर रह रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष बिना मोटरसाइकिल लिए उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है और न ही उसके तथा दोनों बच्चों के भरण-पोषण के लिए कोई खर्च दिया जा रहा है#
#पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पति पिन्टू, सास कमलेच्छा और ननद पिंकी के खिलाफ जांच के बाद दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं#

No comments