Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- गौशालाओं में फोटो-वीडियो बनाकर वसूली का आरोप, प्रधान ने थाने में दी तहरीर#


#हरदोई:- टड़ियावां- गौशालाओं में फोटो-वीडियो बनाकर वसूली का आरोप, प्रधान ने थाने में दी तहरीर#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के गांव भैंसरी में एक युवक पर स्वयं को कथित रूप से गौ रक्षा दल का नेता बताकर ग्राम प्रधान से अवैध रूप से धन वसूली करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। मामले में ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है#

#प्रधान का आरोप है कि मोहित उर्फ सोनू, निवासी जनपद सीतापुर, स्वयं को गौ रक्षा दल का नेता बताता है और आए दिन उनसे अवैध रूप से धन की मांग करता है। आरोप है कि वह ग्राम पंचायत की गौशाला में जाकर गौवंशों की अनाधिकृत फोटो और वीडियो बनाता है तथा बाद में इन्हें आधार बनाकर ब्लैकमेलिंग करता है#

#ग्राम प्रधान ने पूरे मामले में थाना अध्यक्ष को तहरीर देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है#

No comments