Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- वृद्ध ससुर को वैगनआर कार में जबरन अगवा करने का आरोप, विधवा बहू ने SP से लगाई न्याय की गुहार#


#हरदोई:- टड़ियावां- वृद्ध ससुर को वैगनआर कार में जबरन अगवा करने का आरोप, विधवा बहू ने SP से लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के भडायल चौकी के ग्राम बरगदिया निवासी विधवा महिला अनीसा बानों ने अपने 80 वर्षीय ससुर को कार में जबरन उठाकर अगवा किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर ससुर की सकुशल बरामदगी की मांग की है#

#अनीसा बानों के अनुसार उनके पति सुलेमान का करीब छह वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। वह अपने वृद्ध ससुर हामिद पुत्र स्वर्गीय फकीरा की देखभाल करती हैं। आरोप है कि 22 अगस्त को वह निजी कार्य से लखनऊ गई थीं और उनके ससुर घर पर अकेले थे#

#शाम करीब पांच बजे गांव लौटने पर उन्हें ससुर घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इस पर पड़ोसियों से जानकारी करने पर बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रहीम, बन्ने और इमरान निवासी ग्राम तेरवा, थाना बघौली कथित रूप से वैगनआर कार संख्या UP 30 BU 2481 से आए और वृद्ध हामिद को जबरन कार में उठाकर अपने साथ ले गए#

#पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसियों ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने का प्रयास किया और जानमाल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए#

#पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अपने वृद्ध ससुर की सकुशल बरामदगी कराए जाने की मांग की है#

No comments