#हरदोई:- लखनऊ- राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन गौवंशों की मौत#
#हरदोई:- लखनऊ- राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन गौवंशों की मौत#
#हरदोई: लखनऊ- राजमार्ग पर बहद ग्राम बहम्नाखेड़ा के पास 24/25 अगस्त 2026 की रात्रि सड़क हादसे में तीन गौवंशों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बघौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।जानकारी के अनुसार, रात्रि के समय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन गौवंशों की मृत्यु हो गई थी। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बघौली थाना पुलिस के साथ डायल 112 की टीम तथा हाईवे पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंची#
#मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृत गौवंशों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित न हो और किसी अन्य वाहन के साथ दुर्घटना की आशंका न रहे। हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से मृत गौवंशों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद पुलिस एवं संबंधित टीम द्वारा मृत गौवंशों को नियमानुसार दफन कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद टीम ने राजमार्ग की स्थिति को भी सामान्य कराया। समय रहते मृत गौवंशों को सड़क से हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही#
#घटना के बाद बघौली पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। रात्रि के समय राजमार्ग पर इस प्रकार की दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहन चालकों से भी सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है, ताकि सड़क पर मौजूद पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके#

No comments