Breaking News

#हरदोई:- साण्डी- जली के तारों के बीच उल्टे लटके मिले संविदा कर्मी, SDO ने करंट लगने से किया इनकार#


#हरदोई:- साण्डी- जली के तारों के बीच उल्टे लटके मिले संविदा कर्मी, SDO ने करंट लगने से किया इनकार#

#हरदोई: साण्डी- क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मी रामू के तारों के बीच उल्टे लटके मिलने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है#

#घटना के बाद विद्युत विभाग के SDO और JE अस्पताल पहुंचे और घायल संविदा कर्मी का हालचाल जाना। SDO ने घटना को लेकर विभाग का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस समय कर्मचारी कार्य कर रहे थे, उस दौरान बिजली की लाइन पूरी तरह बंद थी। उन्होंने करंट लगने की बात से इनकार करते हुए संभावना जताई कि गर्मी अथवा कमजोरी के कारण कर्मचारी को चक्कर आ गया होगा और वह बेहोश होकर तारों के बीच लटक गए#

#विभाग के अनुसार कर्मचारी को कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही उसका इलाज विभाग के खर्चे पर कराया गया है। स्वस्थ होने के बाद रिकवरी के लिए कर्मचारी को एक सप्ताह का अवकाश भी दिया गया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर सामने आए घटनाक्रम के अनुसार रामू बिजली लाइन सुधारने का कार्य कर रहे थे, तभी कथित तौर पर इनवर्टर के रिटर्न करंट की चपेट में आने के बाद वह बेहोश हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह करीब 15 से 20 मिनट तक बिजली के तारों के बीच उल्टे लटके रहे#

#घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद कर्मचारी को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल रामू को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल विद्युत विभाग ने घटना में करंट लगने से इनकार किया है, जबकि स्थानीय लोगों के बीच रिटर्न करंट की चर्चा है। ऐसे में घटना की वास्तविक वजह को लेकर विभागीय दावे और स्थानीय जानकारी में अंतर सामने आ रहा है#

No comments