#हरदोई:- रोडवेज डिपो को मिले नए पदाधिकारी: अजीत चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजत तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए#
#हरदोई: डिपो में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें अजीत चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रजत तिवारी को निर्विरोध डिपो अध्यक्ष चुना गया है। दोनों पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताया है#
#ब्लॉक हरियावां के गांव बरम्हौला निवासी अजीत चौहान का जीवन शुरुआत से ही संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने छोटी उम्र से ही समाज सेवा को अपना ध्येय बनाया। अपने गांव में उन्होंने पात्रों को प्रधानमंत्री आवास और विधवा व वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाने में मदद की। साथ ही, गांव में वाटर कूलर लगवाकर ग्रामीणों के लिए शुद्ध व ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की#
#वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत चौहान ने कहा कि उन्होंने बचपन से संघर्ष की जिंदगी जी है और आगे भी गांव, समाज तथा कर्मचारियों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने रजत तिवारी को निर्विरोध अध्यक्ष बनते देखना गर्व का क्षण बताया और संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया#
#वहीं, डिपो अध्यक्ष रजत तिवारी ने कहा कि कर्मचारी हितों और डिपो के विकास के लिए संगठन को एकजुट रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने निर्विरोध चुने जाने पर सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और मिलकर डिपो को और अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने का संकल्प लिया#

No comments