Breaking News

#हरदोई:- सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज#


#हरदोई:- सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज#

#हरदोई: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी की तहरीर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR के मुताबिक, सीमा राजभर पर सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया में दिए गए बयानों के माध्यम से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पार्टी की वरिष्ठ महिला नेताओं और उनके परिवारों के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील, आपत्तिजनक और मानहानिकारक आरोप लगाने का आरोप है#

#शिकायतकर्ता के अनुसार, 20 जुलाई को फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट के जरिए सुभासपा और उसके नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सीमा राजभर ने इससे पहले 15 जुलाई, 12 मई और 6 जून 2026 को अलग-अलग मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुभासपा नेताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान और पोस्ट किए थे। सुनील अर्कवंशी ने पुलिस को संबंधित पोस्ट और वीडियो के स्क्रीनशॉट समेत अन्य सामग्री साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराई है। उनका आरोप है कि इन सामग्रियों के वायरल होने से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि प्रभावित हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है#

No comments