#गाजियाबाद:- आगरा- में आयोजित ‘लिटिल रनवे स्टार्स’ रैंप वॉक की विजेता बनीं गाजियाबाद की स्मार्टी पंडित#
#गाजियाबाद:- आगरा- में आयोजित ‘लिटिल रनवे स्टार्स’ रैंप वॉक की विजेता बनीं गाजियाबाद की स्मार्टी पंडित#
#गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश- विवेक जैन। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल में ‘किस्से आगरा से’ संस्था द्वारा आयोजित ‘लिटिल रनवे स्टार्स’ कार्यक्रम में गाजियाबाद की प्रतिभाशाली बाल प्रतिभागी स्मार्टी पंडित ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए रैंप वॉक एवं कैटवॉक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 45 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक ग्रुप की प्रमुख व जानी-मानी उद्योगपति डॉ रंजना बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम की संस्थापिका सुरुचि शर्मा तथा संस्था से जुड़े रोहन शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद स्मार्टी पंडित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शुभचिंतकों को दिया। वहीं उनके परिजनों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस सफलता पर गर्व है और वे उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम में निधि सिंह, स्पर्श बंसल, वैशाली भदौरिया, रिचा बंसल, रजनी मिश्रा, कौशल मिश्रा, अंजलि गोयल, शीना जैन, प्रतिभा भार्गव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे#

No comments