Breaking News

#हरदोई:- डीएम की जनसुनवाई में पहुंचीं 50 शिकायतें, मौके पर कई मामलों का निस्तारण#


#हरदोई:- डीएम की जनसुनवाई में पहुंचीं 50 शिकायतें, मौके पर कई मामलों का निस्तारण#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए#

#जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए#

#जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments