#हरदोई:- सुरसा- उमरापुर पंचायत भवन पर नहीं फहरा तिरंगा जिम्मेदार कौन#
#हरदोई:- सुरसा- उमरापुर पंचायत भवन पर नहीं फहरा तिरंगा जिम्मेदार कौन#
#हरदोई: सुरसा- आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं सुरसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरापुर स्थित पंचायत भवन पर तिरंगा न फहराए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं#
#ग्रामीणों के मुताबिक, 15 अगस्त की सुबह से ही लोग पंचायत भवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन देर शाम तक न ग्राम प्रधान पहुंचे और न ही पंचायत भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इंतजार के बाद ग्रामीण मायूस होकर अपने घर लौट गए। ग्रामीणों का सवाल है कि जिस तिरंगे की आन, बान और शान के लिए देश के वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उसी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में पंचायत स्तर पर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई? एक ओर जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां किए जाने और जिलेभर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात सामने आई, वहीं दूसरी ओर उमरापुर पंचायत भवन पर तिरंगा न फहराए जाने की चर्चा क्षेत्र में सवाल खड़े कर रही है। आखिर जिम्मेदार कौन? यदि वास्तव में पंचायत भवन पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण नहीं हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव या संबंधित विभाग के अधिकारी-इसका जवाब ग्रामीण जानना चाहते हैं। ग्रामीणों की मांग, ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने तथा लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। “तिरंगे को सलाम करने में पूरा देश खड़ा रहा, उमरापुर में जिम्मेदारों का शायद कैलेंडर ही उल्टा पड़ा रहा#

No comments