Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- भिरिया में हरियाली पर वार, सरकारी भूमि के पेड़ काटे गए#


#हरदोई:- टड़ियावां- भिरिया में हरियाली पर वार, सरकारी भूमि के पेड़ काटे गए#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम सभा सैचामऊ के मजरा भिरिया में सरकारी भूमि पर खड़े आम और नीम के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर लगे हरे-भरे पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है#

#सूत्रों के अनुसार, संबंधित ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन के जरिए पेड़ों की जड़ों को भी हटाकर सबूत मिटाने की तैयारी की जा रही है, जिससे मामले को दबाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगाई गई तो सरकारी भूमि और हरियाली को लगातार नुकसान होता रहेगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी बनी हुई है#

No comments