#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, 1.05 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद#
#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, 1.05 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- ATS ने भारतीय जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के 201 नकली नोट, यानी कुल 1,00,500 रुपये की जाली मुद्रा बरामद की है। ATS के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोट लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खपाते थे#
#ATS ने 7 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीम खान पुत्र मुजीम खान और राजा उर्फ समीरुल पुत्र स्वर्गीय अहमद हसन के रूप में हुई है। दोनों कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं।प्रारंभिक जांच में बरामद नोट देखने में उच्च गुणवत्ता के प्रतीत हुए। RBI के निर्धारित मानकों के अनुसार जांच किए जाने पर नोटों के नकली होने की पुष्टि हुई#
#ATS के अनुसार जाली मुद्रा की तस्करी से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने के साथ ही इसके राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका भी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।ATS अब नकली नोटों की सप्लाई के स्रोत और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है#

No comments