Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- लड़कियों पर फब्तियां कसने से रोकने पर मारपीट, छह युवकों पर धमकी देने का आरोप#


#हरदोई:- टड़ियावां- लड़कियों पर फब्तियां कसने से रोकने पर मारपीट, छह युवकों पर धमकी देने का आरोप#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना टड़ियावां क्षेत्र में लड़कियों पर कथित रूप से फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने का विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम लहराई निवासी आलोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है#

#तहरीर के अनुसार, 15 अगस्त को करीब 11:30 बजे टड़ियावां-इटौली मार्ग से ग्राम लहराई जाने वाले मोड़ पर तीन अज्ञात युवक आने-जाने वाली लड़कियों पर कथित रूप से फब्तियां कस रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे। इसका विरोध करने पर गांव के संतोष अग्निहोत्री और आलोक कुमार के चचेरे भाई रिशभ ने युवकों को रोकने का प्रयास किया#

#आरोप है कि विरोध से नाराज तीनों युवकों ने संतोष अग्निहोत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में एक युवक की पहचान गोविंद निवासी ग्राम मेडू, सांडी रोड, थाना कोतवाली शहर के रूप में बताई गई है#

#आरोप है कि युवकों ने फोन कर तीन अन्य मोटरसाइकिलों से कुछ और युवकों को मौके पर बुला लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी रिशभ और संतोष को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर तीन मोटरसाइकिलें छूट गईं#

#तहरीर के मुताबिक मौके पर मिली मोटरसाइकिलों के पंजीकरण नंबर UP30CH3258, UP30BQ4387 और UP30BR5027 बताए गए हैं। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है#

#प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा#

No comments