#हरदोई:- कच्चे मकान की दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पति की मौत, पत्नी- बेटी घायल#
#हरदोई:- कच्चे मकान की दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पति की मौत, पत्नी- बेटी घायल#
#हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के बंदरहिया बंजारनपुरवा में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कच्चे मकान की कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से 35 वर्षीय महबूब की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नफीसा और डेढ़ साल की बेटी निशा घायल हो गईं#
#बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान महबूब किसी काम से बच्चों के साथ बाहर निकलने के लिए उठे। तभी अचानक मकान की कमजोर कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी और परिवार के सदस्य मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला#
#घटना में महबूब की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नफीसा और मासूम बेटी निशा घायल हो गईं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं#

No comments