Breaking News

#लखनऊ:- अखिलेश बोले- मुफ्त बस यात्रा का वादा कर बसें हटवाईं, भाजपा सिर्फ वोटों की सगी#


#लखनऊ:- अखिलेश बोले- मुफ्त बस यात्रा का वादा कर बसें हटवाईं, भाजपा सिर्फ वोटों की सगी#

#लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुफ्त यात्रा का वादा तो किया, लेकिन दूसरी ओर बसों को हटवा दिया गया। अखिलेश यादव ने भाजपा पर वादाखिलाफी और वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे करती है#

#उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे। सपा अध्यक्ष ने जाट समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गए युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता की बात सुननी चाहिए#

#अखिलेश यादव ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री पीड़ित पिता की बात सुनेंगे या उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा, जैसा पहले एक दुखी मां के साथ किए जाने का उन्होंने आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसी समाज की नहीं, बल्कि केवल वोटों की सगी है#

No comments