Breaking News

#हरदोई:- पैक्ड फूड पर लगेगा लाल चेतावनी लेबल! FSSAI का बड़ा प्रस्ताव, ज्यादा चीनी-नमक वाले उत्पाद होंगे चिन्हित#


#हरदोई:- पैक्ड फूड पर लगेगा लाल चेतावनी लेबल! FSSAI का बड़ा प्रस्ताव, ज्यादा चीनी-नमक वाले उत्पाद होंगे चिन्हित#

#दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पैक्ड फूड को लेकर बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य उत्पादों पर लाल हेक्सागोनल चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव रखा गया है#

#प्रस्तावित व्यवस्था के तहत पैकेट पर स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि संबंधित उत्पाद में उच्च मात्रा में चीनी या नमक मौजूद है। सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा वाले उत्पादों को भी चिन्हित किया जाएगा#

#FSSAI के इस प्रस्ताव का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में मौजूद अधिक मात्रा वाले पोषक तत्वों के बारे में आसानी से जानकारी देना है, ताकि खरीदारी के समय लोग अधिक जागरूक होकर निर्णय ले सकें। इस बदलाव को लेकर खाद्य उत्पादों के पैकेट पर चेतावनी संबंधी जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाने की दिशा में कदम माना जा रहा है#

No comments