Breaking News

#हरदोई:- बघौली- कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बघौली थाने में ग्राम प्रधानों की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन#


#हरदोई:- बघौली- कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बघौली थाने में ग्राम प्रधानों की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन#

#हरदोई: बघौली- आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना बघौली परिसर में थाना क्षेत्र के सभी राजस्व ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं उनके प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने की।बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की संभावित समस्या, अवरोध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की#

#इसके साथ ही गांवों की विभिन्न प्रशासनिक एवं बुनियादी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। थाना प्रभारी ने सभी प्रधानों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में थाना क्षेत्र के प्रधान अजय सिंह मनोज शुक्ला संजू शुक्ला राजेंद्र गौतम कुल 31 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आश्वासन दिया#

No comments