Breaking News

#हरदोई:- संडीला- झोपड़ी में जिंदगी, कागजों में विकास! फर्जी आख्या से गरीब का आवास निरस्त#


#हरदोई:- संडीला- झोपड़ी में जिंदगी, कागजों में विकास! फर्जी आख्या से गरीब का आवास निरस्त#

#हरदोई: संडीला- क्षेत्र के गोसवा डोंगा गांव में सरकारी आवास योजना की हकीकत ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। झोपड़ी में रहने वाले एक गरीब परिवार ने पक्के आवास की उम्मीद में मुख्यमंत्री पोर्टल पर आवेदन किया था, लेकिन आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने गोसवा डोंगा गांव की वास्तविक स्थिति की जांच किए बिना किसी दूसरे गांव की फर्जी आख्या लगाकर आवेदन निरस्त कर दिया#

#परिवार का आरोप है कि उनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और वह लंबे समय से झोपड़ी में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। इन दिनों हो रही भीषण बारिश ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बारिश के बीच झोपड़ी में रहने को मजबूर परिवार को हर वक्त छत टपकने और सामान खराब होने का डर सताता रहता है#

#सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच मौके पर जाकर की गई थी तो किस आधार पर आवेदन निरस्त किया गया? और यदि जांच नहीं हुई तो किसी दूसरे गांव की आख्या आवेदन के साथ कैसे लग गई? पीड़ित परिवार का कहना है कि उसे सरकारी आवास की दरकार है, लेकिन जिम्मेदारों की कथित लापरवाही के चलते पात्रता के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति का स्थलीय सत्यापन कराने और पात्र परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है#

No comments