#प्रतापगढ़:- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, SDM की बेटी को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन#
#प्रतापगढ़:- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, SDM की बेटी को लगाया एक्सपायरी इंजेक्शन#
#प्रतापगढ़: के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुखार की शिकायत पर CHC पहुंची SDM लालगंज वाचस्पति सिंह की 8 वर्षीय बेटी को एक्सपायरी पैरासिटामोल इंजेक्शन लगा दिया गया। इंजेक्शन की एक्सपायरी जून 2026 थी#
#मामले की जानकारी होने पर SDM ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की। शिकायत के बाद CMO ने कार्रवाई करते हुए CHC के स्टोर प्रभारी फार्मासिस्ट अरविंद कुमार शुक्ला और ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट देव कुमार दुबे को निलंबित कर दिया। दोनों को निलंबन अवधि में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है#
#जांच में सामने आया कि स्टोर से एक्सपायरी इंजेक्शन जारी किया गया और इंजेक्शन लगाने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट की जांच नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्टोर को सील कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के रखरखाव और एक्सपायरी दवाओं की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं#

No comments