Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- लिलवल तिराहे पर महिलाओं से फब्तियां कसने का आरोप, युवक गिरफ्तार#


#हरदोई:- टड़ियावां- लिलवल तिराहे पर महिलाओं से फब्तियां कसने का आरोप, युवक गिरफ्तार#

#हरदोई:- टड़ियावां- थाना पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर कथित रूप से फब्तियां कसने व अश्लील इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 12 अगस्त 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान की गई#

#पुलिस के मुताबिक, कुछ लड़कियों ने लिलवल मोड़ की ओर से आकर पुलिस को सूचना दी कि लिलवल तिराहे पर खड़ा एक व्यक्ति आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हुए गंदे इशारे कर रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक व्यास यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे#

#पुलिस टीम ने दुकान की आड़ से निगरानी की तो एक युवक महिलाओं और लड़कियों को घूरते हुए कथित रूप से फब्तियां कसता मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इरफान पुत्र रज्जाक, निवासी पंडितपुरवा मजरा सिकंदरपुर, थाना टड़ियावां बताया#

#पुलिस के अनुसार, युवक से सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं व लड़कियों के साथ इस तरह का व्यवहार करने के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर उसने गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही#

#पुलिस ने आरोपी को उसके कृत्य और गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए धारा 296 बीएनएस के तहत करीब शाम 6 बजे हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। मौके पर मौजूद राहगीरों से गवाही के लिए कहा गया, लेकिन वे गवाही देने से बचते हुए वहां से चले गए

#कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक व्यास यादव, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश और महिला आरक्षी नेहा चाहल मौजूद रहीं#

#प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने कहा कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी#

No comments