#हरदोई:- नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण की ‘पेंटिंग’ में फर्जीवाड़ा#
#हरदोई:- नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण की ‘पेंटिंग’ में फर्जीवाड़ा#
#हरदोई: नगर पालिका में दीवारों पर कराई जा रही स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पेंटिंग को लेकर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि एक बार दीवार पर पेंटिंग बनवाने के बाद हर साल उसी पेंटिंग में केवल वर्ष बदलकर नए सिरे से खर्च दिखाया जा रहा है। इस तरहँ न केवल फर्जीवाड़ा किया जा रहा है बल्कि फर्जीवाड़ा के बलबूते शासन प्रशासन को गुमराह कर स्वच्छता की फर्जी रैंकिंग भी हासिल कर ली जाती है।
#रामज्ञान गुप्ता ने फोटो और पुराने कार्यों का हवाला देते हुए नगर पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि एक ही दीवार पर बार-बार पेंटिंग के नाम पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है तो इसकी जांच होनी चाहिए।उन्होंने हरदोई नगर पालिका को भ्रष्टाचार के मामले में ‘नंबर वन’ बताते हुए संबंधित कार्यों की निष्पक्ष जांच और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक किए जाने की मांग की है#

No comments