#हरदोई:- टड़ियावां- चार लोगों पर विधवा के मकान पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई गुहार#
#हरदोई:- टड़ियावां- चार लोगों पर विधवा के मकान पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई गुहार#
#हरदोई: टड़ियावां- ग्राम पंचायत व कस्बा निवासी बुजुर्ग विधवा साबिरा ने जिलाधिकारी अनुनय झा से शिकायत कर अपने मकान को लेकर कार्रवाई की मांग की है। साबिरा का आरोप है कि आंखों के ऑपरेशन के लिए पैसों की आवश्यकता होने के कारण वह अपने मकान का आधा हिस्सा बेचना चाहती हैं#
#आरोप है कि चार युवक उनके मकान को औने-पौने दामों पर खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वह इस सौदे के लिए सहमत नहीं हैं। विधवा का कहना है कि ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल से कथित सांठगांठ कर आरोपितों द्वारा उनके मकान पर धारा 67 के तहत कार्रवाई कराने की धमकी दी जा रही है#
#पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है#

No comments