Breaking News

#हरदोई:- जयपुर- के शिक्षक लाल बहादुर गौतम को शिक्षा व समाजसेवा के लिए डी.लिट. की मानद उपाधि#


#हरदोई:- जयपुर- के शिक्षक लाल बहादुर गौतम को शिक्षा व समाजसेवा के लिए डी.लिट. की मानद उपाधि#

#हरदोई: जनपद के माधौगंज विकास खंड के ग्राम लखाही निवासी शिक्षक लाल बहादुर गौतम को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डी.लिट. (Doctor of Literature) की गैर-शैक्षणिक मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। जयपुर के प्रतिष्ठित वेस्ता मौर्य पैलेस में आयोजित भव्य समारोह में मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी संस्था की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया#

#स्वर्गीय सुन्दर लाल, पूर्व शिक्षक, के पुत्र लाल बहादुर गौतम ने शिक्षा के साथ-साथ गरीब बच्चों, जरूरतमंद परिवारों और असहाय लोगों की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं#

#उत्कृष्ट विद्यालय से राज्य शिक्षक पुरस्कार तक#

#लाल बहादुर गौतम की शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का सिलसिला लंबे समय से जारी है। वर्ष 2019 में उनके पूर्व विद्यालय म्योनी को उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार मिला। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2021 में उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री गौतम का कहना है कि शिक्षक का दायित्व केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। इसी सोच के साथ वह शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं#

#देश-विदेश में मिल चुके हैं सम्मान#

#लाल बहादुर गौतम को इससे पूर्व नेपाल, सिक्किम, दार्जिलिंग, केरल और शिमला राजभवन में भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर, बिहार तथा कैलिफोर्निया, अमेरिका से भी उन्हें मानद उपाधियां प्राप्त हो चुकी हैं। ये उपाधियां भी गैर-शैक्षणिक मानद उपाधियां हैं#

#जयपुर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. पी.के. साहू, वाइस चांसलर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. डी.पी. मांझी, पूर्व निदेशक, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन, मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट, भारत सरकार तथा विशेष अतिथि चेतना शर्मा, न्यूज एंकर, 24 न्यूज चैनल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, कनाडा, थाईलैंड और नेपाल सहित विभिन्न देशों के शिक्षाविदों एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया#

#लाल बहादुर गौतम की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव लखाही, माधौगंज क्षेत्र और पूरे हरदोई जनपद में खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से शिक्षक के रूप में अपनी सेवा यात्रा शुरू कर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाली उनकी यात्रा शिक्षकों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी मानी जा रही है#

No comments