Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी#


#हरदोई:- टड़ियावां- सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी#

#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार द्वारा गांवों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि कई सफाई कर्मचारी अपने मूल कार्य को छोड़कर ब्लॉक कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं, कई गांवों में सफाई का कार्य ठेके पर मजदूरों से कराया जा रहा है, जिन्हें मात्र ₹6000 मासिक वेतन दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम मजदूरी में मजदूर पर्याप्त सफाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। टड़ियावां, बरौली, खेरवा,सैंती,दलौली, खेरिया, गौराडांडा, महामदापुर, फुकहा, हरिहरपुर और सखैवरा समेत कई गांवों में नियमित सफाई न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांवों में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए#

No comments