Breaking News

#हरदोई:- बंद मकान के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी समेत लाखों का सामान चोरी#


#हरदोई:- बंद मकान के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी समेत लाखों का सामान चोरी#

#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के ग्राम माढ़पाई मजरा सिकंदरपुर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर जेवरात, नकदी और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये का माल पार कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा कर चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है#

#पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित परमेश्वर पुत्र रामखेलावन कश्यप अपने परिजनों के साथ पानीपत के गोकुल में रहते हैं। बताया गया कि 28 अगस्त को उनकी बहन जशोदा गांव स्थित चाचा भारत के घर राखी बांधने पहुंचीं। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा था। शक होने पर उन्होंने देखा कि अंदर के कमरों और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने तत्काल फोन से इसकी जानकारी परमेश्वर को दी#

#इसके बाद चाचा भारत के साथ मकान के अंदर जाकर देखा गया तो कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक, चोर बक्सों में रखे जेवरात, करीब 50 हजार रुपये की नकदी तथा शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए#

#पीड़ित द्वारा चोरी गए सामान में चांदी की दो जोड़ी पायल (जेवरी), चांदी का बिछुआ, सोने की जोड़ी, सोने की मांगटीका, नाक में पहनने वाला सोने का आभूषण, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, जेवर की पर्ची, करीब 50 हजार रुपये नकद तथा बर्तन व ग्लास-चम्मच आदि सामान शामिल बताया गया है#

#पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद वे आज 30 अगस्त को गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परमेश्वर ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का शीघ्र खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है#

#पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी गए जेवरात व अन्य सामान की कीमत का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा#

No comments