Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- खुली बैरिकेडिंग में घुसी बकरी की करंट से मौत#


#हरदोई:- बेनीगंज- खुली बैरिकेडिंग में घुसी बकरी की करंट से मौत#

#हरदोई: बेनीगंज- देहात क्षेत्र की नई बस्ती में पानी टंकी के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर की खुली बैरिकेडिंग में घुसने से एक बकरी की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दूसरी बकरी को स्थानीय लोगों ने करंट लगते देख समय रहते बचा लिया।बताया गया कि नई बस्ती निवासी मोबिन पुत्र पीर मोहम्मद की बकरी घास चरने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बकरियां अंदर ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गईं, जिनमें एक करंट की चपेट में आ गई। लोगों ने दूसरी बकरी को तत्काल हटाकर बचा लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग का गेट काफी समय से खुला पड़ा है, जिसे बंद नहीं कराया गया। लोगों ने विद्युत विभाग से बैरिकेडिंग को तत्काल दुरुस्त कराए जाने की मांग की है#

No comments