#हरदोई:- गोपामऊ विधानसभा सीट दलित मतदाताओं में असमंजस, अनिल गौतम, करन पासी, सर्वेश जनसेवा की ताकत का आकलन में किसका पलड़ा होगा भारी#
#हरदोई:- गोपामऊ विधानसभा सीट दलित मतदाताओं में असमंजस, अनिल गौतम, करन पासी, सर्वेश जनसेवा की ताकत का आकलन में किसका पलड़ा होगा भारी#
#हरदोई: गोपामऊ- आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का भले ही अभी ऐलान न हुआ हो, लेकिन हरदोई जनपद की गोपामऊ विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। क्षेत्र में जहां मतदाता मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच मानकर चल रहे हैं, वहीं बसपा के पारंपरिक वोट बैंक और खासकर दलित मतदाताओं के बीच भी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज है#
#गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में बसपा के घोषित प्रत्याशी अनिल वर्मा, भीम आर्मी के राजनीतिक संगठन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जुड़े करन पासी और पूर्व बसपा नेता सर्वेश जनसेवा अपनी-अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं। तीनों नेताओं की सक्रियता के चलते मतदाता उनके जनाधार, संगठन और क्षेत्रीय प्रभाव का आकलन कर रहे हैं#
#बसपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अनिल वर्मा ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वह लगातार जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित करने और पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं। दूसरी ओर, पूर्व बसपा नेता सर्वेश जनसेवा पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से जुड़े हुए हैं। सामाजिक और स्थानीय मुद्दों पर उनकी सक्रियता को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है#
#वहीं, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन पासी भी पिछले दो वर्षों के दौरान विभिन्न प्रदर्शनों और जनआंदोलनों के माध्यम से अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। युवाओं और दलित समाज के बीच उनकी सक्रियता ने उन्हें क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं में शामिल कर दिया है#
#ऐसे में गोपामऊ विधानसभा सीट पर दलित मतदाता तीनों नेताओं की ताकत, जनसंपर्क, संगठन और क्षेत्रीय प्रभाव का बारीकी से आकलन करते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही यह स्पष्ट होगा कि दलित मतदाताओं का झुकाव किस ओर बढ़ता है और कौन नेता अपने समर्थन को मजबूत करने में सफल रहता है#
#हालांकि, चुनाव में अभी समय है और वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फिर भी गोपामऊ की राजनीतिक चर्चाओं में अनिल गौतम, करन पासी और सर्वेश जनसेवा के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। आने वाले समय में इन तीनों नेताओं की राजनीतिक सक्रियता और मतदाताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है कि आखिर किसका पलड़ा भारी पड़ता है#

No comments