Breaking News

#हरदोई:- खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान#


#हरदोई:- खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान#

#हरदोई: बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संडीला के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली की ओर से शैक्षिक प्रशासन में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के चयनित शिक्षा अधिकारियों में उनका नाम शामिल किया गया है। प्रदेश के चार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है#

#डॉ. त्रिपाठी का चयन संडीला विकासखंड में निपुण भारत मिशन के तहत हुए बेहतर प्रदर्शन को लेकर हुआ है। मिशन के अंतर्गत दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से विद्यालयों का आकलन कराया गया था। इस प्रक्रिया का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता का आकलन करना था। संडीला विकास खंड में कुल 120 विद्यालयों का आकलन किया गया, जिनमें 99 विद्यालय निपुण विद्यालय के निर्धारित मानकों पर खरे उतरे। यह कुल आकलित विद्यालयों का 82.5 प्रतिशत है। 80 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों के निर्धारित मानक प्राप्त करने को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है#

#निपुण भारत मिशन के तहत आकलन प्रक्रिया में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणित संबंधी दक्षताओं का परीक्षण कराया गया। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को निपुण विद्यालय का दर्जा दिया गया। शिक्षा प्रशासन में नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के चयन को हरदोई जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से संडीला विकासखंड के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल है#

No comments