Breaking News

#हरदोई:- विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर#


#हरदोई:- विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर#

#हरदोई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय म्योढ़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन खंड शिक्षा अधिकारी सांडी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया#

#बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं के नियमित नामांकन एवं उपस्थिति, स्वच्छ और सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया#

#बैठक में विद्यालय के विकास कार्यों, शैक्षणिक गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन, आधारभूत सुविधाओं और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन और विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सुझाव भी रखे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे#

No comments