#हरदोई:- पिहानी- पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई व ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने किया रुद्राभिषेक#
#हरदोई:- पिहानी- पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई व ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने किया रुद्राभिषेक#
#हरदोई: पिहानी- सावन माह के पावन अवसर पर पिहानी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई एवं पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया#
#पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई एवं ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने सबसे पहले बूढ़े बाबा बूढ़ागांव पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने भूरेश्वर महादेव मंदिर, पिहानी में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जल, दुग्ध एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर विधिवत पूजा की। इसके उपरांत पारसनाथ मंदिर मढ़िया में भी रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की#
#इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही और धार्मिक वातावरण भक्तिमय नजर आया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। आयोजन में शामिल लोगों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की#
#रुद्राभिषेक के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, नवनीत बाजपेई, बुद्धप्रकाश अवस्थी, साजिद खां, मोनू मिश्रा, कुलदीप दीक्षित, सोनू अवस्थी, शब्बू, जितेंद्र सिंह सहित नगर एवं क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे#
#धार्मिक आयोजन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और क्षेत्र की उन्नति की कामना करते हुए धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया#

No comments