Breaking News

#हरदोई:- किसानों के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार को आश्वासन के बाद सौंपा ज्ञापन#


#हरदोई:- किसानों के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार को आश्वासन के बाद सौंपा ज्ञापन#

#हरदोई: 2 सप्ताह के अंदर समस्याओं का कराया जाएगा निस्तारण- नायब तहसीलदार#

#हरदोई:  विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत बसेन मजरा फत्तेपुर में सोमवार को किसान शक्ति महासभा बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु धरना प्रदर्शन किया गया। धरने पर पहुंचे नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी ने किसानों को आश्वासन देकर रिसीव किया ज्ञापन। बता दे संगठन के जिला अध्यक्ष जगरूप भारती के नेतृत्व किया गया धरना प्रदर्शन। धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत सिंह वह उनके साथ शीर्ष नेतृत्व का संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष जगरूप भारती ने बताया विकासखंड अहिरोरी सहित अन्य ब्लाकों की दो दर्जनों से अधिक किसानों की समस्याएं हैं इन समस्याओं पर शासन प्रशासन की नजर नहीं दौड़ रही है कुछ जगह किसानों की जमीन पर लोगों के अवैध कब्जा कर रखा है किसान अपने खेतों की पैमाइश के लिए वर्षों से भटक रहे हैं वह समय से नहीं हो रही है सरकारी जमीनों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है कुछ जगहों पर आरसी रोड इंटरलॉकिंग रोड ना होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं बसेन व गोवर्धनपुर ग्राम पंचायत में गौशाला न होने से वहां के किसानों की फसलों को आवारा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुछ किसानों के घरों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है अंधेरे मेरे जीवन यापन करने को विवश है एकघरा गांव में बिंदेश्वरी के घर के ऊपर से निकली 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन पूरे परिवार को खतरे को दावत दे रही है। फतेहपुर गांव में लगा सरकारी हैंड मार्का नल खराब पड़ा हुआ हैं वह अभी तक ठीक नहीं कराए गया पात्र किसान आवाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उनका आवास दिया जाए। धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत सिंह ने कहा किसान बहुत विवस होकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होता है शासन प्रशासन को किसानों की समस्याओं को स्वंय निस्तारण कर देना चाहिए जिससे किसान परेशान ना हो। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर राणा सिंह सूर्यवंशी ने किसानों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को आगाह किया समय से समस्याओं का अगर निस्तारण नहीं किया गया हम लोंग जिले से लेकर लखनऊ विधानसभा तक कूच करने के लिए विवश होंगे। धरने पर पहुंचकर नायब तहसीलदार अनुपम तिवारी व संगठन के किसान व किसान पदाधिकारियों से समस्याओं पर घंटों बातचीत हुई नायब तहसीलदार ने 2 सप्ताह का समय लेते हुए समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन सहित संगठन से किशनपाल,सुन्दर लाल, बिमलेश, रामरतन, नरेश चंद्र गौतम, अशोक#

#शास्त्री, राजेश, पुत्तूलाल सहित तमाम कार्यकर्ता सदस्य गढ़ मौजूद रहे#

No comments