Breaking News

#हरदोई: कछौना- प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली#


#हरदोई: कछौना- प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली#

#हरदोई: कछौना- ब्लॉक ग्राम पंचायत हथौड़ा में शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। गॉस्पेल इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड एवं एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अभियान के दौरान गांव में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से गांव में चिन्हित गंदे स्थानों की सफाई की गई# 

#इस दौरान लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे और गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। साथ ही ‘हमारा कूड़ा, हमारी जिम्मेदारी’ जैसे संदेश को व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया गया#

#कार्यक्रम में एचसीएल फाउंडेशन से परवेश कुमार, संस्था के जिला समन्वयक अभिषेक कुमार, विकासखंड समन्वयक संध्या पटेल और प्रफुल्ल अवस्थी सहित ग्रामीण विजय, रमकोरा देवी, पुष्पा, सीमा और शिवा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ-साथ कूड़ा प्रबंधन और प्लास्टिक के कम इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया#

No comments