Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के जेवरात गायब#


#हरदोई:- टड़ियावां- सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के जेवरात गायब#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र में चोरों ने किसान के घर में कमरे की दीवार में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। चोरी की वारदात से इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है#

#थाना क्षेत्र के गांव शिवालापुरवा के पिंकू पुत्र श्याम लाल ने बताया कि छह और सात अगस्त की मध्य रात्रि के बीच कमरे के बाहर बरामदे में परिवार सहित सो रहा था। उसने बताया कि कमरे के पीछे गन्ने के खेत से चोरों ने दीवार में सेंध मारकर बख्शे में रखी 10 हजार की नकदी के अलावा बैग से सोने एवं चांदी के जेवर कमर बिछुआ, दो जोड़ी पायजेब, सोने की मांगबेदी, सोने की चैन, एक जोड़ी झाला, एक बेहसर आदि चोर चुरा ले गए। उसने घटना सूचना पुलिस को दी, मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है#

No comments