Breaking News

#उन्नाव:- एलबीडी मास्टर ट्रेनर के लिए उन्नाव से चार शिक्षक चयनित#


#उन्नाव:- एलबीडी मास्टर ट्रेनर के लिए उन्नाव से चार शिक्षक चयनित#

#उन्नाव: लर्निंग बाय डूइंग गतिविधियों में जनपद के उत्कृष्ट कार्य के आधार पर प्रदेश के 300 चयनित मास्टर ट्रेनर्स में उन्नाव से चार प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें दो डायट प्रवक्ता और दो बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल हैं#

#राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के पत्र के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उन्नाव ने चारों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का आदेश जारी किया है। चयनित प्रतिभागियों में डायट उन्नाव के प्रवक्ता दिनेश कुमार एवं राजू शुक्ला, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा, औरास के सहायक अध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मटरिया, हसनगंज की सहायक अध्यापिका अनामिका द्विवेदी शामिल हैं#

#जनपद में औरास, बिछिया, मियागंज और हसनगंज की LBD गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर कई बार सराहना मिल चुकी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में बच्चों ने सोलर ड्रायर, साइकिल रिपेयरिंग, घर निर्माण, कढ़ाई, कपड़ों में डाई, भवन के मानचित्र, अश्व शक्ति की गणना, स्वचालित सोलर लाइट, सोखता गड्ढा और वाटर हार्वेस्टिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान एवं गणित को व्यवहारिक रूप में सीखा है। इन प्रोजेक्ट को यूनिसेफ ने भी सराहा और यहाँ शूटिंग की, जिनको जल्द ही यूट्यूब सहित कई प्लेटफॉर्म में उपलब्ध करवाए जाने की तैयारी चल रही है#

#31 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक दीन दयाल उपाध्याय, राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में 300 मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण छह सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। उन्नाव के चयनित चारों प्रतिभागी 2 एवं 3 सितंबर को प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे जनपद में LBD से जुड़े शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण डायट प्रवक्ता दिनेश कुमार एवं राजू शुक्ला के निर्देशन में संचालित होगा। प्रदेश के ट्रेनर प्रशांत दुबे ने बताया कि इस बार के प्रशिक्षण में एडवांस गतिविधियां शामिल हैं#

#LBD गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को करके सीखने, प्रयोग करने और विज्ञान एवं गणित की अवधारणाओं को वास्तविक जीवन से जोड़ने का अवसर मिल रहा है। जनपद में इन गतिविधियों के संचालन एवं समन्वय में जिला समन्वयक रुचि मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्नाव से मात्र चार प्रतिभागियों का चयन जनपद में LBD के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावी एवं नवाचारी कार्यों को मिली राज्य स्तरीय मान्यता के रूप में देखा जा रहा है#

No comments