#हरदोई:- बरम्हौला से सप्तम पद कांवड़ यात्रा रवाना, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा गांव#
#हरदोई:- बरम्हौला से सप्तम पद कांवड़ यात्रा रवाना, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा गांव#
#हरदोई: बरम्हौला गांव से गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सप्तम पद कांवड़ यात्रा का जत्था उत्साह और भक्ति के साथ रवाना हुआ। कांवड़ियों के प्रस्थान के दौरान पूरा गांव ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा रवाना होने से पहले गांव की माताओं और बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कांवड़ियों का तिलक कर, आरती उतारी और मंगल गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं#
#ग्रामीणों ने दान-पुण्य करते हुए कांवड़ियों को यात्रा के लिए विदा किया। बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए मेहंदीघाट से जल भरकर छोटी काशी (गोला गोकर्णनाथ) और टेढ़ेनाथ से मढ़िया घाट के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। यात्रा का जलाभिषेक 10 अगस्त 2026, सोमवार को संपन्न होगा#
#यात्रा के आयोजन और व्यवस्थाओं में समिति के प्रमुख सदस्यों ने सहयोग किया। इनमें पं. पुनीत शर्मा, रामरूप सक्सेना, अनिल कुमार, सुनील सिंह (रारा), उमेश सक्सेना, रिंकू सक्सेना, विजयबहादुर सक्सेना, डॉ. विकास चौहान, सूर्यांश चौहान और शिव्यांश चौहान शामिल रहे#

No comments