Breaking News

#हरदोई:- घर के बाहर से ठेलिया गायब, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग#


#हरदोई:- घर के बाहर से ठेलिया गायब, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग#

#हरदोई: थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम महरी में घर के बाहर खड़ी ठेलिया चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन ठेलिया का कोई पता नहीं चल सका। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना बघौली में शिकायती पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है#

#ग्राम महरी निवासी महेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र स्वर्गीय राजाराम के अनुसार उनकी ठेलिया घर के बाहर खड़ी थी। कुछ समय बाद जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो ठेलिया मौके से गायब थी। आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ ही जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन ठेलिया का कोई सुराग नहीं मिल सका#

#इसके बाद पीड़ित थाना बघौली पहुंचा और पुलिस को घटना के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुई ठेलिया को बरामद कराने तथा घटना में शामिल व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है#

#पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठेलिया चोरी की घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है#

No comments