Breaking News

#हरदोई:- पौधों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, डीएम ने दिए सख्त निर्देश#


#हरदोई:- पौधों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, डीएम ने दिए सख्त निर्देश#

#हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण और गंगा समेत अन्य नदियों की स्वच्छता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई#

#जिलाधिकारी ने जनपद में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए और नियमित सिंचाई व देखरेख सुनिश्चित हो, ताकि पौधों की जीवितता दर बेहतर बनी रहे#

#नैना झील के विकास का प्रस्ताव शासन को भेजा#

#बैठक में नैना झील के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रुइयागढ़ी में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए#

#गंगा ग्रामों में सीवेज प्रबंधन पर जोर#

#जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा ग्रामों में सीवेज प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कछुआ तालाब के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए#

#बिजगवां ड्रेन के पुनर्स्थापन का प्रस्तुतीकरण#

#बैठक में हरदोई खंड शारदा नहर के अंतर्गत बिजगवां ड्रेन के पुनर्स्थापन कार्य का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इसमें कार्य की पूर्व और वर्तमान स्थिति की तुलनात्मक जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने पुनर्स्थापित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने और हरित क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभागीय निदेशक जेबी शैडें, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे#

No comments