#हरदोई:- डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और औजार बरामद#
#हरदोई:- डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और औजार बरामद#
#हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, प्लास, सब्बल और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपित रात में घर में घुसकर सोना-चांदी लूटने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपितों में थाना सुरसा का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है#
#पुलिस के अनुसार रविवार को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी मील कॉलोनी मोड़ के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया#
#रैकी कर वारदात की थी तैयारी#
#पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक घर की रैकी की थी। रात में घर में घुसकर सोना-चांदी लूटने की योजना बनाई जा रही थी। वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया#
#ये सामान हुआ बरामद#
#पुलिस ने आरोपितों के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक प्लास, एक सब्बल और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 403/26 के तहत धारा 310(4) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है#
#आरोपितों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे#
#पुलिस के मुताबिक रामविलास के खिलाफ चोरी, जुआ, गैंगस्टर और आयुध अधिनियम समेत छह मुकदमे दर्ज हैं और वह थाना सुरसा का हिस्ट्रीशीटर है। श्रवण उर्फ सरवन के खिलाफ लूट, चोरी, एनडीपीएस, गैंगस्टर और आयुध अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं, अविनाश कुमार उर्फ विपुल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज है#
#गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अखिल कुमार, निरीक्षक मोहम्मद अजीम, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा और कांस्टेबल विवेक सिंह शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है#

No comments