#लखनऊ:- शिकायतों के गलत निस्तारण पर CM योगी सख्त, ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति बदलने के निर्देश#
#लखनऊ:- शिकायतों के गलत निस्तारण पर CM योगी सख्त, ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति बदलने के निर्देश#
#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति हर हाल में बदली जाए और पुराने राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने असंतुष्ट शिकायतों का दोबारा परीक्षण कराने के निर्देश देते हुए संबंधित जिलों से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए#
#कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गंभीर अपराधों में 5.1 प्रतिशत और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 3.9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने हर सप्ताह जोन और रेंज स्तर पर क्राइम एनालिसिस करने तथा महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के दौरान मथुरा-वृंदावन में व्यापक क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा#
#वृंदावन में नया पुलिस सर्किल बनाने और मथुरा-वृंदावन के लिए अलग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की तैनाती के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तारों से विशेष सावधानी, उफनती नदियों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने को भी कहा#

No comments