Breaking News

#हरदोई:- पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम#


#हरदोई:- पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम#

#हरदोई: थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम मढ़िया मजरा थोक माधव में घर में लगे पंखे को ठीक करते समय बिजली का करंट लगने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया#

#जानकारी के अनुसार, ग्राम मढ़िया मजरा थोक माधव निवासी अनिल कुमार पुत्र सूबेदार (36 वर्ष) 28 अगस्त की रात करीब 8 बजे अपने घर में लगे पंखे को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से अनिल कुमार की मौत हो गई#

#29 अगस्त को करीब 11:53 बजे मृतक की पत्नी माधुरी पत्नी अनिल कुमार ने थाना बघौली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बघौली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया#

#पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है#

No comments