Breaking News

#हरदोई:- भरखनी में FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ#


#हरदोई:- भरखनी में FLN एवं NCERT आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ#

#हरदोई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई के निर्देशों के क्रम में विकासखंड भरखनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर FLN एवं NCERT की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बाल-केंद्रित, गतिविधि आधारित एवं नवाचारी शिक्षण विधियों में दक्ष बनाना है, ताकि विद्यालयों में बच्चों की भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं का प्रभावी विकास हो सके#

#कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया#

#खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पढ़ने, लिखने, समझने तथा बुनियादी गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी प्रयोग पर विशेष जोर दिया#

#उन्होंने कहा कि FLN प्रशिक्षण पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण एवं उद्देश्यपरक होना चाहिए। शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, तकनीकों एवं नवाचारी विधियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें, जिससे प्रत्येक बच्चा निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सके#

#उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने का कार्य करें#

No comments