Breaking News

#कन्नौज:- में Gen Alpha का प्रदर्शन, गणित शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने खोला मोर्चा#


#कन्नौज:- में Gen Alpha का प्रदर्शन, गणित शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने खोला मोर्चा#

#कन्नौज: गुगरापुर के कंपोजिट विद्यालय में गणित के शिक्षक की तैनाती न होने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन कर अपनी मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि स्कूल में गणित पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं, जबकि विज्ञान के शिक्षक से गणित पढ़ाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “गणित वाले शर्मा सर को फिर से लाया जाए” की मांग की। छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं#

#छात्रों के इस प्रदर्शन को लेकर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। मामला गुगरापुर के कंपोजिट विद्यालय का है, जहां छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो/मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं#

No comments