#लखनऊ:- अवध बस अड्डे से भी बनेगा MST, 16 रूटों के यात्रियों को मिलेगा लाभ#
#लखनऊ:- अवध बस अड्डे से भी बनेगा MST, 16 रूटों के यात्रियों को मिलेगा लाभ#
#लखनऊ: दैनिक यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अवध बस अड्डे पर 1 अगस्त से मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब यात्रियों को MST बनवाने के लिए केवल कैसरबाग बस अड्डे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड समेत 16 प्रमुख रूटों पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। पहली बार MST बनवाने पर 50 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा#
#स्मार्ट कार्ड आधारित MST के लिए बस अड्डे के काउंटर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा। छात्रों के लिए आवेदन के दौरान स्कूल फीस की रसीद, हाईस्कूल का अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा। नई सुविधा से रोजाना बस से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही समय और यात्रा खर्च दोनों में बचत होने की उम्मीद है#

No comments