Breaking News

#हरदोई:- में सड़कों का ‘गड्ढा राज’: 03 मंत्री, 01 डिप्टी सीएम, 08 विधायक, 02 सांसद फिर भी बदहाल सड़कें#


#हरदोई:- में सड़कों का ‘गड्ढा राज’: 03 मंत्री, 01 डिप्टी सीएम, 08 विधायक, 02 सांसद फिर भी बदहाल सड़कें#

#हरदोई: जिले में दो मंत्री, एक उपमुख्यमंत्री, आठ विधायक, दो सांसद और दो एमएलसी जैसे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद सड़क व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब जिला मुख्यालय के आसपास ही प्रमुख सड़कों की स्थिति खराब है, तो ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का हाल आसानी से समझा जा सकता है। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय के आसपास करीब 10 किलोमीटर के दायरे में कई प्रमुख मार्गों की बदहाली राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। द टेलीकास्ट टीम की पड़ताल में सामने आया कि जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़कें और जर्जर मार्गों के चलते आवागमन प्रभावित होने के साथ ही हादसों का खतरा भी बना हुआ है#

#विधानसभा तक जाने वाली लखनऊ रोड पर करीब 10 किलोमीटर दूर खेतुई गांव तक सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। बिलग्राम रोड सेमरा चौराहा, सीतापुर रोड और पिहानी जाने वाली सम्पूर्ण रोड लंबे समय से जर्जर हैं। वहीं शाहजहांपुर रोड पर एनएच का निर्माण लंबे समय से जारी रहने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम नीर और कंथाथोक मार्ग की हालत भी चिंता का विषय बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई स्थानों पर सड़क इतनी खराब है कि राहगीरों को गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के बीच से गुजरना पड़ता है#

#शहर की सड़कें भी सवालों के घेरे में#

#जिला मुख्यालय के भीतर भी कई प्रमुख मार्गों की स्थिति खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। शुगर मिल कॉलोनी रोड, लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी और सांडी चुंगी मार्ग, नघेटा रोड, नघेटा पूर्वी एआरटीओ कार्यालय रोड तथा मंगलीपुरवा से खदरा मार्ग समेत कई सड़कों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों से लोगों को परेशानी हो रही है#

#सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विकास के दावों के बीच यदि शहर और जिला मुख्यालय से जुड़े प्रमुख मार्ग ही सुरक्षित और सुगम नहीं हैं, तो सड़क निर्माण एवं मरम्मत की प्राथमिकताओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब सवाल यह है कि इन बदहाल सड़कों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों की जवाबदेही तय कर इन मार्गों की मरम्मत कब कराई जाएगी, यह स्थानीय लोगों के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है#

No comments